PUBG प्लेयर्स का अनुभव होगा दोगुना, जानें कैसे बदल जाएगा गेम नई दिल्ली, टेक डेस्क। वर्ष 2019 PUBG प्लेयर्स के लिए काफी अच्छा रहा है। पिछले साल कई फीचर्स ऐसे पेश किए गए हैं जिन्होंने प्लेयर्स का एक्सपीरियंस दोगुना कर दिया। यही नहीं, वर्ष 2019 में यह सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला गेम बन गया। इस दौरान कई इंप्रेसिव टूर्नामेंट्स और नए एडिश्न्स देखे गए। वहीं, इस साल यानी वर्ष 2020 में भी कई फीचर्स पेश किए जाने की उम्मीद है जो यूजर्स को और बेहतर एक्सपीरियंस देने में मदद करेंगे। यहां हम आपको कुछ ऐसे ही फीचर्स की जानकारी दे रहे हैं जो इस वर्ष लॉन्च किए जा सकते है Drones: ऐसा माना जा रहा है कि इस गेम में ड्रोन फीचर भी जोड़ा जा सकता है। यह कॉल ऑफ ड्यूटी से कुछ अलग हो सकते हैं। PUBG में ये ड्रोन्स दुश्मनों को मारने के बजाय सर्विलांस के लिए...